माले टीम ने घायल दुकानदार से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर के राजधानी चौक पर स्थित नव उद्धाटित कपड़े की दुकान अलतलहा फैशन पर तथाकथित नाम को लेकर किया गया विवाद के साथ भीड़ हमले की निंदा करते हुए घटना की जांच कर एफआईआर (FIR) दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की है।
घटना को लेकर 15 जुलाई को भाकपा माले टीम ने हमले में बर्बाद दुकान समेत रेफरल अस्पताल में ईलाजरत घायल दुकानदार मो. इलियास(48 वर्ष), मो. एहशान (24 वर्ष) आदि से मिलकर मामले की जानकारी लिया तथा न्याय दिलाने का भरोशा दिलाया।
माले प्रखंड सचिव कॉ सुरेन्द्र ने कहा कि ताजपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा अमन- चैन, भाईचारा को बिगाड़ने की कोशिश किया जा रहा है। ऐसे तत्वों के खिलाफ भाकपा माले का लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। माले नेता ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले को विभिन्न एंगल से गंभीरतापूर्वक पड़ताल कर जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
![]()












Leave a Reply