Advertisement

दो बाइक की भिड़ंत में एक गंभीर रूप से घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमिया कॉलेज (Gomiyan collage) के समीप दो बाइक की आपस में भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज स्वांग स्थित माँ शारदे सेवा सदन में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 14 जुलाई की दोपहर लगभग 2 बजे विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की भिड़ंत हो जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय रहिवासियों ने आनन फानन में नजदीकी अस्पताल मां शारदे सेवा सदन में भर्ती कराया।

घायल व्यक्ति को पैर और सिर पर काफी चोटें आयी है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि स्वांग वन बी निवासी इटली विक्रेता नितेश सोनी अपने बाइक बजाज प्लैटिना वाहन क्रमांक-JH09AR/2952 से स्वांग से गोमियां मोड़ की ओर जा रहा था।

वहीं विपरीत दिशा से आ रहे पैशन प्रो वाहन क्रमांक-JH09Z/7072 अनियंत्रित हो गया और दोनों बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जबकि गोमियां की ओर से आ रहे बाइक सवार व्यक्ति दुर्घटना होने पर अपनी बाइक पैशन प्रो छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोमियां पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

इस संबंध में गोमियां थाना के सहायक अवर निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि दूसरे बाइक सवार व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। उस व्यक्ति के बाइक को जब्त कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक बाइक सवार व्यक्ति की तलाश जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *