Advertisement

उपायुक्त ने वृद्धाआश्रम एवं सरस कुंज के बुजुर्गों से भेंट कर दिए निर्देश

मनोरंजन के साथ बुजूर्गों को योग व अध्यात्म से जोड़े-उपायुक्त

एस.पी.सक्सेना/देवघर (झारखंड)। देवघर जिला उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री (Deoghar district deputy commissioner Manjunath bhajantri) द्वारा 14 जुलाई को देवघर जिला के हद में चाँदडीह वृद्धा आश्रम व सरस कूंज पहुँचकर बच्चों व बुजूर्गों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं कोविड टीका लगवाने की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही बुजुर्गों व बच्चों के बीच फल एवं चॉकलेट का वितरण उपायुक्त द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा वृद्धा आश्रम में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा के अलावा रसोईघर, स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई और बंदोबस्ती का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि फोगिंग, ब्लीचिंग छिड़काव, साफ-सफाई के साथ कोविड नियमों के अनुपालन पर विशेष रूप से ध्यान रखे, ताकि यहाँ रहने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

उपायुक्त भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों व आश्रम के संचालक को निदेशित किया कि वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के देखाभाल के साथ-साथ उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें।
आश्रम के बुजुर्गों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अध्यात्म के साथ गीत-संगीत के माध्यम से हमारे जीवन की निरसता में कमी आती है। हम सभी में एक नई स्फूर्ति व ऊर्जा का संचार होता है।

ऐसे में आवश्यक है कि आप सभी अपने जीवन में गीत-संगीत को महत्व देते हुए ऊर्जावान रहें व दूसरों को भी प्रेरित करें। उपायुक्त द्वारा कहा गया कि आप सभी लोगों के सहयोग हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

हमारी यह कोशिश है कि यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों को सभी आवश्यक मुलभूत सुविधाएं ससमय उपलब्ध हों एवं उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सरस कुंज के बच्चों व बुजूर्गों से बातचीत कर उन्हें मिल रहीे सुविधाओं व व्यवस्थाओं से अवगत हुए।

साथ ही संबंधित शिक्षकों को उपायुक्त ने निर्देशित किया कि बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान भी दें, ताकि बच्चों में अभी से हीं अच्छी आदतों को विकसित करते हुए उनका सर्वांगीण विकास किया जा सके। उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को निदेशित किया कि बदलते मौसम को देखते हुए रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों के सुविधा का हर संभव ध्यान रखा जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि बच्चों के देखभाल में किसी प्रकार की कमी न हो।

निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि हम अपने समाज व समाज में रहने वाले लोगों के लिए कुछ अच्छा करें। कभी- कभी किये गए छोटे-छोटे हीं परंतु सार्थक प्रयास औरों को ढ़ेर सारी खुशियां दे जाती है।

ऐसे में हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि हम सभी अपने दिनचर्या से कभी कभी समय निकालकर इन बच्चों के उत्साहवर्धन में अपना सहयोग अवश्य करें। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित संचालक, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *