Advertisement

एसडीओ चास ने 50 लोगों की समस्या को सुना

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में 13 जुलाई को चास अनुमंडल कार्यालय कक्ष में सीधे संवाद कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त जनता दरबार मे अपनी समस्या को लेकर आने वाले सभी 50 आमजनों में खासा उत्साह देखा गया।

आयोजित जनता दरबार में सभी ने सामाजिक दूरी व कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए अपनी समस्या से अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया। इसपर अनुमंडल पदाधिकारी शेखावत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवेदन अग्रसारित किया। यह जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। जनता दरबार में ज्यादातर शिकायतें जमीन, पेंशन, राशन, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य संबंधित विभागों से जुड़ा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *