Advertisement

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जायेगा जनता दरबार

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चास के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत Dileep Pratap Singh Shekhavat) के द्वारा अनुमंडल क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं, शिकायतों से अवगत होने एवं उसके त्वरित निवारण हेतु प्रभावी व्यवस्था करने के लिए जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय चास में आयोजित किया जायेगा। इसमें चास अनुमंडल के सभी आमजनो को सूचित करना है कि अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जनता दरबार में उपस्थित होकर अनुमंडल पदाधिकारी चास के समक्ष रख सकते है। उक्त जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *