Advertisement

कांग्रेस का शिष्टमंडल राज्यपाल से मिला

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Director Rajesh Thakur) के नेतृत्व में 11 जुलाई को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ताओं का एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

शिष्टमंडल में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ एवं कुमार राजा शामिल थे ।

इस अवसर पर राज्यपाल ने झारखंड में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि मुझे झारखंड में कभी यह महसूस नहीं हुआ कि मैं यहां की नही हूँ। लोगो ने यहां मुझे बहुत प्यार और अपनापन दिया। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के लोग बेहद मिलनसार स्वभाव के व मृदुभाषी होते हैं।

वैसे भी उनका पहले से हीं झारखंड से लगाव रहा है, क्योंकि उनके गृह जिला की दूरी बहुत कम है। जमशेदपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका वहां बराबर आना जाना लगा रहता था।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने महामहिम का आभार जताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि आपके छह वर्षों का कार्यकाल संविधान के संरक्षक के तौर पर बेहतरीन और निर्विवाद रहा है।

ठाकुर ने कहा कि झारखंड के लोग उन्हें जब भी किसी अवसर पर याद करें वे जरूर झारखंड आएं। इसपर राज्यपाल ने भी अपनी सहमति दी। मौके पर प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राज्यपाल के कार्यकाल को शानदार और निष्पक्ष बताया। प्रसाद ने कहा कि संविधान की रक्षक के नाते झारखंडवासी संवेदनशील मुद्दों पर लिए गए निष्पक्ष फैसलों के लिए उन्हें सदैव याद रखेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *