जिले में अब तक कुल 382545 लोगों का टीकाकरण, प्रथम डोज 309979 एवं द्वितीय डोज 72566 शामिल
कोविड-19 के टीके से डरने की जरूरत नहीं-सिविल सर्जन
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। कोविड-19 वैश्विक महामारी की चैन को तोड़ने के लिए बोकारो जिले में टीकाकरण अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। टीकाकरण हेतु जिले के सभी प्रखंडो के स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य चिन्हित स्थलों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां सभी लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा रहा है।
बोकारो जिला (Bokaro district) सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने 28 जून को जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका ले जिससे कोविड-19 वैश्विक महामारी संक्रमण के फैलने से रोक जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को टीकाकरण अभियान में गति बढ़ाने का निर्देश दिया।
सिविल सर्जन डॉ पाठक ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत 28 जून को जिले के सभी अनुमंडलीय अस्पतालों, प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों सहित एनएएम (ANM) प्रशिक्षण केंद्र कैंप दो बोकारो स्टील सिटी में कुल 6440 लोगों को टीका दिया गया, जिसमें 132 वरिष्ठ नागरिको एवं 1868 लोगों में 45+ उम्र के नागरिक शामिल है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच वाले व्यक्तियों को जिले 38 सेंशन साइट पर कोविड-19 का 4373 लोगो को टीकाकरण का पहला एवं दूसरा डोज दिया गया। साथ ही 33 सेशन साइट पर कोविशिल्ड के 5560 एवं 11 सेशन साइट पर कोवैक्सीन के 880 डोज दिया गया।
सिविल सर्जन डॉ पाठक ने बताया कि जिले में अब तक कुल 3लाख 82 हजार 545 सुयोग्य लाभुकों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें प्रथम डोज 309979 एवं द्वितीय डोज 72566 शामिल है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर जिलेवासियों को अपनी बारी आने पर कोविड-19 का टीका आवश्यक लगवाने की अपील की जा रही है।
डॉ पाठक ने टीकाकरण केंद्र पर आने वाले लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 के टीके से डरने की जरूरत नहीं है। यह टीका लोगों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि लोग बेहिचक टीका लगवाये। उन्होंने वैक्सीन को लेकर किसी प्रकार का अफवाह एवं भ्रांति पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ हीं कहा कि वैक्सिंग आपका सुरक्षा कवच है।
![]()












Leave a Reply