प्रहरी संवाददाता/पेटरवार,तेनुघाट(बोकारो)। किसान संगठनों तथा केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा गोमिया प्रखंड (Gomian block) एवं ठेकेदार मजदूर यूनियन (एटक) तेनुघाट थर्मल के द्वारा 26 जून को संयुक्त रुप से खेती बचाओ- लोकतंत्र बचाओ दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गोमियां प्रखंड के हद में साड़म के कोरोना बाजार में बद्री मुंडा की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन तंजीम ए इंसाफ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनवर रफी ने किया।
इस अवसर पर आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्य समिति के सदस्य एवं ठेकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि किसान विरोधी तीनों काला कृषि कानून यदि कायम रह जाता है, तो यह खाद्यान्नों का व्यवसाय करने वाले फॉर्चून, अदानी, एप्पल, रिलायंस फ्रेश, पॉपकॉर्न जैसे कॉरपोरेटो की जीत होगी। खेती पर भी उन पूंजपतियों का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन सफल होता है। तीनों कानून वापस होते हैं, इससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। साथ हीं देश और लोकतंत्र दोनों बचेगा।
महमूद ने कहा कि भाजपा के 7 साल का तानाशाही शासन ने देश के श्रमिक एवं कर्मचारी संगठनों को होम कोरोनटाईन कर दिया है। श्रमिक संगठन केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी कार्रवाइयों के खिलाफ असरदार आंदोलन विकसित नहीं कर पा रही है। झारखंड राज्य के जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो जैसे मजदूर बहुल वाले शहरो की राजनीतिक स्थिति को देखकर श्रमिक आंदोलन की स्थिति को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अब पूरे देशवासियों का भरोसा किसानों पर ही है।
सभा को किसान सभा के मौजी लाल महतो, देवानंद प्रजापति तथा आदिवासी महासभा के सोमर मांझी ने भी संबोधित किया। आम सभा में यूनियन के उप महासचिव समीर कुमार हालदार के अलावा खुर्शीद आलम, जीतू सिंह, साहिब राम मांझी, जोगेश्वर राम, दिलबर केवट, रंजन कुमार महतो, सुरेश प्रजापति, उर्मिला देवी, मीना देवी, रंजू देवी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply