Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 26 जून को लगेगा मासिक लोक अदालत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय एवं झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 26 जून को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में बिजली विभाग, उत्पाद विभाग, वन विभाग, बैंक विभाग सहित समझौता के आधार पर छोटे-मोटे अपराधिक मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आयोजित लोक अदालत के लिए 3 बेंच का गठन किया गया है। जिसके पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय गुलाम हैदर, जिला जज चतुर्थ विशाल कुमार एवं अधिवक्ता सुभाष कटरियार, दूसरे बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव, मुंसफ शरत निशिकांत कुजूर एवं बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार साहू (Deepak kumar sahu) एवं अधिवक्ता वकील महतो मौजूद रहेंगे।

उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *