Advertisement

33 बच्चों को लगा टीका, माताओं को दी गई देखभाल की जानकारी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधिनस्त अंगवाली उत्तरी पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र में 24 जून को जन्म से पांच वर्ष तक के 33 बच्चों को आठ प्रकार का टीकाकरण (वैक्सीन) लगाए गये।

स्वास्थ्य उपकेन्द्र की एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumari) ने बताया कि पंचायत के विभिन्न मुहल्लों से अपने बच्चों को केंद्र में लेकर उपस्थित माताओं को बच्चों की देख-भाल कैसे करनी है, इसकी जानकारी भी दी गयी। टीकाकरण के दौरान सीएचओ शीला कुमारी ने बच्चों के नामों को पुस्तिका में सूचीबद्ध किया। यहां पर टीकाकरण के दौरान लॉकडाउन के घोषित समस्त नियमो का पालन किया गया। केंद्र में सहिया सदस्य उषा देवी ने सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *