ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। महिला साथियों के साथ सुबह में तफरीह करना तेनुघाट की एक महिला को भारी पड़ा। बाइक सवार उचक्को ने महिला का गले का चेन झपटकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में चेन छिनतई का शिकार एक महिला हुई। बताया जाता है कि सेवानिवृत कर्मचारी विष्णुदेव मिश्रा की पत्नी अपने घर से अन्य महिला के साथ 24 जून की सुबह 6 बजे टहलने के लिए निकली।
इसी बीच मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति ने चलते चलते गला से सोना के चेन खिंच कर भाग निकला। इस दौरान महिला जोर जोर से शोर मचाने लगी कि गला से चेन खींच कर भाग रहा है। जब तक लोग समझ पाता तब तक बाइक सवार उचक्के काफी दूर निकल चुका था। पीछा करने के बाद भी कुछ पता नही चला।
पीड़ित महिला ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक हेलमेट पहन था। दूसरा सवार मास्क लगाए हुए था। जिसके कारण वह चेहरा नहीं देख पायी। उसके बाद वहां लोगों का भीड़ जमा हो गया। इसकी सूचना स्थानीय तेनुघाट पुलिस को दी गई। सूचना पाकर ओपी प्रभारी केशव कृष्ण चौधरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, मिथलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply