रविवार को भी जारी रहेगा अभियान, उपायुक्त ने टीकाकरण लक्ष्यपूर्ति का दिया निर्देश
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। टीकाकरण कार्य में गति लाने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को विशेष सप्ताहांत गहन टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 5 जून को दूसरे दिन भी जिले में विशेष सप्ताहांत गहन टीकाकरण अभियान का संचालन किया गया।
बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district Deputy commissioner Rajesh Singh) केेेेेे निर्देश पर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों बेरमो, चंदनकियारी, चास, गोमियां, जरीडिह, कसमार, नवाडीह, पेटरवार एवं चंद्रपुरा में अभियान के तहत टीकाकरण कार्य किया गया। जिसमें 45 प्लस लोगों को टीका दिया गया। साथ ही उन्हें कोविड 19 अनुकुल व्यवहार का आगे भी पालन करने को कहा गया। यह अभियान 6 जून को भी जारी रहेगा।
उपायुक्त सिंह ने अभियान से जुड़े सभी जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को बताएं कि टीकाकरण ही कोरोना संक्रमण से बचाव का एक मात्र उपाए है। उन्होंने इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से सभी को कार्य करने को कहा। ताकि विशेष सप्ताहांत गहन टीकाकरण अभियान का उद्देश्य पूरा हो सके। उपायुक्त ने सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार पाठक, टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों को राज्य से प्राप्त टीकाकरण लक्ष्य को पूर्ण करने को कहा। विशेष सप्ताहांत गहन टीकाकरण अभियान के तहत 5 जून को विभिन्न सेशन साइटों के अलावा प्रखंडों में मोबाइल वैक्सीनेशन वैन के माध्यम से भी टीका लगाया गया। मोबाइल वैक्सीनेशन वैन के माध्यम से डोर टू डोर जाकर आहर्ता पूर्ण करने वाले लोगों का टीकाकरण किया गया। संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर वैन को विभिन्न दूर-दुरस्त पंचायतों/गांवों में ले जाया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की। कहा कि इस व्यवस्था से वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों को टीकाकरण में काफी सहूलियत होगी।
जिले के विभिन्न सेंशन साइटों/मोबाइल वैक्सीन वैन पर विशेष सप्ताहांत कोविड 19 गहन टीकाकरण अभियान के तहत संचालित टीकाकरण कार्य की वरीय अधिकारी प्रगति की दिन भर मानीटरिंग कर रहे थे। ज्ञात हो कि पहले ही उपायुक्त द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। 5 जून को भी सभी अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में टीकाकरण कार्य को गति देने में जुटे थे। स्वयं उपायुक्त राजेश सिंह पूरे अभियान की प्रगति की जानकारी आवंटित प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों से ले रहे थे।
अभियान की मानीटरिंग उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट अनंत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बारला, अपर समाहर्ता सादात अनवर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, आवासीय दंडाधिकारी मनीषा वत्स, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता जेम्स सुरीन कर रहे थे।
![]()












Leave a Reply