Advertisement

तिरूपति संस्था एवं एनसी एंड एकेकेपी ब्रिगेड ने मनाया पर्यावरण दिवस

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिरूपति संस्था एवं नेशनल सिक्योरिटी। एंड आंटी   (टीअतः करप्शन क्राइम प्रीवेंटिंग ब्रिगेड के तत्वावधान में बोकारो ( के सेक्टर 6 डी स्कूल के प्रांगण में पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इस मौके पर संस्था की महासचिव संगीता तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पांच वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही दिनों पहले कोराना महामारी में जिस तरह से ऑक्सीजन  की कमी के कारण अफरा तफरी मची थी, लोग। ऑक्सीजन के लिए परेशान थे। कितनों को जान गंवानी पड़ी। अगर इंसान प्राकृति को असंतुलित करेगा तो प्रकृति कभी हमें माफ नहीं करेगा। प्रकृति अपने हिसाब से जनसंख्या को संतुलित कर लेगा। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर पर्यावरणीय संसाधनों के दोहन से दिन प्रतिदिन धरती का तापमान और प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए ख़तरा बना हुआ है।
उन्होंने आमजनों से आह्वान करते हुए कहा कि आइये हम सब जल, जंगल एवं जमीन के संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त धरती बनाने का संकल्प लें। उन्होंने समस्त देशवासियों को पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी, जिला अध्यक्ष मर्जिना खातुन, जय शर्मा, डाक्टर प्रियंका पांडेय, अभियंता राजेश तिवारी, अखिलेश प्रसाद, अरविंद कुमार, जुनैद नैयर, मंजु गुप्ता आदि ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *