विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में खुदगड्ढा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नई पहल संस्था ने वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर गोमियां विधायक ने कहा कि प्रकृति के संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है।
विश्व पर्यावरण के दिवस अवसर पर 5 जून को हजारी पंचायत के खुदगड्ढा उत्क्रमित विद्यालय में मुख्य रूप से गोमियां विधायक, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, गोमियां बीडीओ कपिल कुमार, थाना प्रभारी आशीष खाखा एवं नई पहल संस्था के सदस्यगण मौजूद थे।
इस अवसर पर विधायक ने वृक्षारोपण कर सभी को बधाई देते हुए कहा 5 जून 1974 से ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का शुरुआत हुआ। मनुष्य को अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ लगाने के लिए दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि आज के समय में प्राकृतिक असंतुलित हो गई है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी एक एक पेड़ लगाए।
मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग के प्राचार्य संजय कुमार शर्मा, सीआरपीएफ 26 बटालियन की टीम, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, प्रखंड कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय, राजकुमार यादव, निवर्तमान मुखिया चंद्रदीप पासवान, पूर्व मुखिया विनोद कुमार पासवान, पर्यावरणविद गुलाब चंद्र, आशीष शर्मा, विनोद यादव, मुनीलाल यादव, अभय सिन्हा आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply