Advertisement

तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन को कराया गया सेनेटाईजेशन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenughat) अधिवक्ता संघ के द्वारा 2 जून को अधिवक्ता संघ भवन, संघ के चेंबर सहित अधिवक्ता संघ भवन के आसपास के दुकानों को सेनेटाईज कराया गया।
बताते चलें कि लगभग डेढ़ महीने के बाद अधिवक्ता संघ के सदस्य न्यायिक कार्यों में भाग लेंगे। इसे लेकर 3 जून को तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य संघ के नए भवन में आपने दिवंगत संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा (Director Kumar Anant Mohan Sinha), पूर्व महासचिव बसंत कुमार महतो, पूर्व सहायक सचिव पुस्तकालय नंदकिशोर महली एवं सुखदेव राम रवानी के निधन पर शोक सभा करेगी। उसके बाद 4 जून से अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों में ऑनलाइन ही हिस्सा लेंगे। उक्त जानकारी संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने दिया। संघ के भवन परिसर में सेनेटाइजेशन कराते समय संघ के उपाध्यक्ष महादेव राम, कोषाध्यक्ष जगदीश मिस्त्री, अरुण कुमार सिन्हा, भुनेश्वर महतो, मो मोबिन, चंद्रशेखर प्रसाद, डीएन तिवारी, सुभाष कटरियार उर्फ राजाजी, संजय कश्यप, रंजीत सिंह, अनील कुमार प्रजापति, पंकज सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण के साथ अधिवक्ता लिपिक बलदेव यादव, भुनेश्वर यादव, छोटी रजक आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *