Advertisement

जविप्र दुकानों का जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

कार्ड धारियों को निर्धारित मात्रा में करें खाद्यान्न का वितरण-डीएसओ
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। जिला उपायुक्त राजेश सिंह (District deputy commissioner Rajesh Singh) के निर्देश पर एक जून को जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) रौशन कुमार साह ने जरिडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित जन वितरण प्रणाली (जविप्र) दुकानों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने कार्डधारियों को मिल रही खाद्यान्न की जानकारी ली।
मौके पर डीएसओ साह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं पीएम गरीब कल्याण योजना के माध्यम से प्रति सदस्य पांच किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। यह व्यवस्था पिछले माह की तरह इस माह (जून) में भी लागू है। कार्डधारियों के बीच पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न का वितरण हो यह सभी जविप्र दुकानदार सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाभुकों द्वारा किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरीत कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा जो तय मात्रा है उसी के अनुरूप लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएं। साथ ही, कोविड 19 प्रोटोकाल का अनुपालन करने को कहा।
डीएसओ ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया। कई जगह उन्होंने कार्डधारियों से भी बात की। उन्होंने बताया कि पूरे पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। साथ ही कोविड 19 प्रोटोकाल का भी अनुपालन करते हुए पाया। डीएसओ ने कहा कि आगे भी यह निरीक्षण जारी रहेगा। कोविड के इस संक्रमण काल में सभी जरूरतमंदों को राशन मिले इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *