ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव बसंत कुमार महतो (Basant Kumar Mahato) के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता संघ में शोक की लहर है। बताते चलें कि पेटरवार निवासी बसंत कुमार महतो जो लगभग 55 वर्ष के थे। पिछले लगभग 30 वर्षों से तेनुघाट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। वे काफी मृदुभाषी, मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। उनके बात व्यवहार से सभी उन्हें पसंद करते थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज रांची में हो रहा था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु बीते 6 मई की रात को हो गई।
स्व बसंत कुमार महतो अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री, माता पिता और भरापूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके निधन पर न केवल अधिवक्ता संघ बल्कि समाज में भी काफी क्षति हुई है। उनके आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, अरुण कुमार सिन्हा, महादेव राम, दिलीप कुमार सिन्हा, जनार्दन प्रसाद, सुरेश तिवारी, उज्ज्वल मुखर्जी, रर्मेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरी विश्वनाथन, मोलेश्वर प्रसाद, नवीन कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, शैलेश चंद्र, राजीव कुमार तिवारी, वकील महतो, हेमंत कुमार गुरु, जीवन सागर, उमेश प्रसाद, सुशील सिंह, गजाधर महतो, संत कुमार डे, रियाज अंसारी, धर्मवीर कुमार जयसवाल, मुनमुन कुमारी, रविंद्र नाथ बोस, एसपी बरनवाल, पंकज कुमार सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, हरिशंकर प्रसाद, वकील महतो, चेतन आनंद, अजीत कुमार लाल, अभिषेक मिश्रा, कौशल कुमार, कनक कुमार, रंजीत गिरी, बॉबी सिन्हा, प्रेम शर्मा, बीरेंद्र प्रसाद, रोहित ठाकुर, राकेश कुमार, शंकर ठाकुर, संजय कश्यप, गणेश तिवारी, राजेश सिंह, शशि श्रीवास्तव, मोहम्मद समसुल, महुआ कारक, प्रमोद सिंह, सुरेश प्रसाद, सुजीत जयसवाल, रितेश जयसवाल, चतुर्भुज कुमार, प्रशांत पाल, लक्ष्मीकांत, अवध किशोर सिंह, प्रताप कुमार, कुंदन कुमार, कल्याणी कुमारी, सुरेश यादव, सोम डे, संतोष कुमार, रोहित पराशर, राजेश्वर जयसवाल सहित कई अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया।
![]()












Leave a Reply