राकोमसं केंद्रीय अध्यक्ष का फुसरो में सभा व् चपरी में कार्यकर्ता गोष्ठी
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। देश को पूंजीपतियों के हांथो गिरवी रखने की साजिश रची जा रही है। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग, कल-कारखानों को निजी मालिकों को सौंपी जा रही है। इसे एकमात्र इंटक ही रोक सकती है। संगठन में कोई विवाद नहीं है। उक्त बातें इंटक (तिवारी गुट) के केंद्रीय अध्यक्ष के. एन. त्रिपाठी ने 27 मार्च को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो बाजार स्थित लोटस होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

तिवारी ने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) कांग्रेस शासन में बैंक, कोयला उद्योगों आदि के नेशनलाइज के खिलाफ इसे निजी मालिको के हाँथों में सौंपने जा रही है। इससे इन उद्योगो में कार्यरत लाखो लोगों का भविष्य अंधकारमय होने जा रहा है। सरकार के इस कुत्सित सोंच पर हम सभी को एकजुट होकर चट्टानी एकता के साथ विराम लगाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक ओर कहती है कि उसकी कोई पूर्व योजना किसी उद्योग का निजीकरण का नहीं था। फिर जैसा कि कानपुर आयुध कारखाना में कार्यरत मजदूरों के अनुसार दो साल पूर्व निजी उद्योगपति द्वारा उक्त कारखाना का सर्वेक्षण का औचित्य क्या था? हम सभी को निजीकरण के खिलाफ किसान आंदोलन की तर्ज पर ऐसा ही दमदार आंदोलन करना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ी हमे माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर एक अप्रैल के बाद राष्ट्र व्यापी आन्दोलन की घोषणा होगा। किसान आंदोलन और देश बेचो के खिलाफ आंदोलन होगा। देश का हथियार उत्पादन केंद्र कानपुर आयुध फैक्ट्री बेचा जा रहा है। देश के ट्रेड यूनियनों को एकजुट होकर लड़ना होगा। निजीकरण के खिलाफ जिस तरह किसान आंदोलित है। कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्या समाधान के लिए सरकार बनाती है लेकिन यह सरकार खुद समस्या बन गई है।
इस अवसर पर राकोमसं केंद्रीय महामंत्री डॉ. संतोष कुमार, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कुमार रौशन, संग्राम सिंह झारखंड इंटक के महासचिव एवं केंद्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष संग्राम सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राहुल प्रभात दुबे, प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष कुमार रौशन, प्रदेश महासचिव शेख गुड्डू, आलोक रंजन अकेला बी एंड के क्षेत्रीय सचिव आलोक रंजन अकेला, मुरारी राम, उपेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, सुरेन्द्र झा, रवि चौहान, अरगड्डा क्षेत्र के अध्यक्षा मंजू जोशी, उदेश दुबे आदि ने संगठन की मजबूती बनाये रखने पर बल दिया। संचालन डॉ संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर चपरी स्थित सीसीएल ढोरी अतिथि भवन सभागार में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष के.एन.त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
![]()












Leave a Reply