Advertisement

लोक अदालत में 79 मामलों का निष्पादन

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) न्यायालय में 27 मार्च को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 79 मामलों का निष्पादन एवं 8,08,500 रुपये समझौता राशि वसूल किया गया। जिसके लिए 6 बेंच का गठन किया गया है।
आयोजित लोक अदालत के पहले बेंच पर जिला जज (District Judge)  द्वितीय गुलाम हैदर, जिला जज चतुर्थ विशाल कुमार एवं अधिवक्ता सुभाष कटरियार, दूसरे बेंच पर जिला जज तृतीय राजेश कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता वकील महतो, तीसरे बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव, अधिवक्ता शैलेष कुमार सिन्हा एवं रितेश कुमार जयसवाल, चौथे बेंच पर एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र, अधिवक्ता राजीव कुमार तिवारी एवं उमेश प्रसाद, पांचवे बेंच पर मुंसिफ एसएन कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार एवं अधिवक्ता अवध किशोर सिंह तथा छटे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार साहू एवं अधिवक्ता मो साबीर मौजूद थे। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *