प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट(बोकारो)। उच्चतम न्यायालय एवं झारखंड (Jharkhand) उच्च न्यायालय के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 27 मार्च कक मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र (Sanjeet kumar Chandra) ने दी।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बिजली विभाग, उत्पाद विभाग, वन विभाग, बैंक विभाग सहित समझौता के आधार पर छोटे-मोटे अपराधिक मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इसके लिए 6 बेंच का गठन किया गया है। जिसके पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय गुलाम हैदर, जिला जज चतुर्थ विशाल कुमार एवं अधिवक्ता सुभाष कटरियार, दूसरे बेंच पर जिला जज तृतीय राजेश कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता वकील महतो, तीसरे बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव, अधिवक्ता शैलेष कुमार सिन्हा एवं रितेश कुमार जयसवाल, चौथे बेंच पर स्वयं एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र, अधिवक्ता राजीव कुमार तिवारी एवं उमेश प्रसाद, पांचवे बेंच पर मुंसिफ एसएन कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो एवं अधिवक्ता अवध किशोर सिंह तथा छटे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार साहू एवं अधिवक्ता मो साबीर मौजूद रहेंगे।
![]()












Leave a Reply