Advertisement

ब्रजेश पाठक के निर्देशन में सत्यम मिश्रा करेंगे लगन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन (Indu chandra film production) .  के बैनर तले आगामी भोजपुरी फ़िल्म लगन की घोषणा बीतें दिनों पटना के हनुमान मंदिर में की गई। इस मौके पर फ़िल्म अभिनेता सत्यम मिश्रा व अन्य मौजूद थे। इस फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत के अन्य लोकप्रिय व चर्चित कलाकार भी अनुबंधित किये जायेंगे।
सत्यम मिश्रा इससे पूर्व परवाह फ़िल्म कर चुकें हैं। जिसमें अवधेश मिश्रा ने भी अभिनय किया हैं। साथ हीं परवाह का पोस्ट प्रोडक्शन जारी हैं। फ़िल्म का प्रोमो अगले माह रिलीज होगी। इस फ़िल्म की शूटिंग जून माह में बिहार व नेपाल के खूबसूरत लॉकेशन में की जाएगी। फिलहाल फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन किया जा रहा हैं। फिल्म के निर्देशक ब्रजेश पाठक ने बताया कि फ़िल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक पारिवारिक व मनोरंजक फ़िल्म हैं। जो भोजपुरी फ़िल्म जगत की एक उच्च स्तर की फ़िल्म हैं। जिसमें भोजपुरी व बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नजर आयेंगेे।
मिली जानकारी के अनुसार इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक बहुत जल्द रिलीज की जाएगी। इस फ़िल्म के लिए सत्यम मिश्रा अनुबंधित किये गए। जबकि, भोजपुरी फिल्म लगन के लिए संजय पांडेय, मनोज टाइगर, संजय वर्मा, अवधेश मिश्रा, काजल यादव या ऋतु सिंह, अशोक कालरा, राजकपूर शाही, उदय श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव इत्यादि कलाकारों को अनुबंधित किया जाएगा। इस फ़िल्म का निर्माण इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जाना हैं। जिसके निर्देशक ब्रजेश पाठक, संगीतकार कृष्ण करण व गोलू गगन, डीओपी दीपक झा, प्रोडक्शन हेड बब्बन सिन्हा व पीआरओ कुमार युडी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *