ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड (Jharkhand) उच्च न्यायालय एवं बोकारो जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (Bokaro district Judge Pradeep Kumar Shrivastava) के निर्देश पर आगामी 10 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम संजीत कुमार चन्द्र की अध्यक्षता में तेनुघाट लोक अदालत भवन में 23 मार्च को पैनल अधिवक्ता के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया।
अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव चन्द्र ने बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को बताया कि जितने भी मुवक्किल जिनका मुकदमा राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन हो सकता है। उन्हें जानकारी देकर 10 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर मुकदमा समाप्त कराने की जानकारी दे। जिससे ज्यादा से ज्यादा मुवक्किल न्यायालय में आकर अपना मुकदमे का निष्पादन करा सके। उपस्थित सभी पैनल अधिवक्ताओं ने भी चन्द्र को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मुकदमा निष्पादन कराने में सहयोग करेंगे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली विभाग, बैंक विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग सहित अन्य विभाग के मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन होगा। बैठक में अधिवक्ता महादेव राम, नागेश्वर प्रसाद दसौंधी, भुवनेश्वर प्रसाद, अवध किशोर सिंह, वकील महतो, सुरेश प्रसाद, सुभाष कटरियार, संजय कुमार डे, मो. साबीर, शंत कुमार, सुजीत कुमार जयसवाल, रितेश कुमार जयसवाल, बिनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य पैनल अधिवक्ता मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply