मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म-रहमतुल निशा विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के साड़म पूर्वी पंचायत की मुखिया रहमतुल निशा ने अपने पंचायत के गरीब असहाय रहिवासियों के बीच 27 दिसंबर को कंबल का वितरण (Blanket delivery) किया। मुखिया के अनुसार मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
मुखिया ने सादे समारोह का आयोजन कर करीब सैकड़ों लोगों के बीच कंबल मुहैया करवाया। कंबल वितरण के क्रम में मुखिया रहमतुल निशा ने कहा कि क्षेत्र में घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाकर वह कंबल दे रही है, जो पूरी तरह से लाचार बेबस है। उन्हीं लोगों के बीच कंबल दिया जा रहा है। जो संपन्न है उन्हें किसी तरह का दिक्कत नहीं वह अपने संसाधनों से सारी चीजों की व्यवस्था कर लेते हैं मगर गरीब कहां जाएंगे? गरीब असहाय जो ठंड से प्रभावित हो रहे हैं और कपकपाती ठंड में बेबस है। वे एक कंबल तक नहीं खरीद सकते। उनके बीच कंबल वितरण के लिए तत्पर रहने की बात कही। साथ ही साथ जगह-जगह अलाव की व्यवस्था भी करने की बात कही। इस तरह की कार्य कर आत्म संतुष्टि होने की बात कही।
416 total views, 1 views today