Advertisement

दोस्त के पिता स्व. सत्य प्रकाश सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए सीएम

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant soren) 25 दिसंबर को एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने बोकारो पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने दोस्त सेक्टर-3A क्वार्टर नंबर 30 निवासी राकेश सिंह (Rakesh singh) उर्फ लड्डू सिंह के पिता स्व.सत्य प्रकाश सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु बोकारो पहुंचे।
बोकारो आगमन पर सीएम हेमंत सोरेन का बोकारो हवाई अड्डे पर झारखंड सशस्त्र बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री को हवाई अड्डे पर स्वागत करने हेतु जिला उपायुक्त राजेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा जिले के तमाम पदाधिकारियों के साथ उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए थे। बोकारो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे राकेश सिंह उर्फ लड्डू सिंह के आवास सेक्टर 3/A क्वार्टर नंबर 30 स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंचकर सिंह के पिता स्व. श्री सत्य प्रकाश सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में पुष्पांजलि करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने सिंह के परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। वापसी के क्रम में मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सरकार 1 वर्ष पूरी कर चुकी है। इस कोरोना काल में राज्य को विकास के मार्ग पर बढ़ाने के लिए वे लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने सभी मुद्दों को जनहित में आगामी दिनों में पूर्ण करने के लिए योजना बनाकर कार्य कर रही है तथा झारखंड के लोगों का विकास करने के लिए हर संभव कार्य करेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, पुलिस महानिरीक्षक प्रभात कुमार, जिला परिसद उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चास शशिप्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *