Advertisement

शहीद निर्मल महतो के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता-सीएम

एस.पी.सक्सेना/जमशेदपुर(झारखंड)। झारखंड (Jharkhand) राज्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देनेवाले वीर सपूत झारखंड आन्दोलनकारी शहीद निर्मल महतो की जयंती पर 25 दिसंबर को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)  ने जमशेदपुर के कदमा स्थित शहीद महतो के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि आज का दिन झारखंडवासियों के लिए बेहद खास है। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में शहादत देने वाले वीर शहीद निर्मल महतो को उनकी जयंती पर हम याद कर रहे हैं। शहीद निर्मल महतो के योगदान को कभी झारखंड भुला नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर के उलियान, कदमा में स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के दिखाए रास्ते पर चल कर ही झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाया जा सकता है। आज भी वे झारखंडवासियों के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शहीद निर्मल महतो के परिजनों और आम लोगों ने अपने वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
सीएम सोरेन ने कहा कि आगामी 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर आयोजित होने वाले समारोह में विकास को गति देने वाले कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। ये योजनाएं झारखंड को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक समीर मोहंती, विधायक रामदास सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, जिला उपायुक्त सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीओ धालभूम नीतीश प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *