कार्यक्रम को सफल आयोजन में प्रगति सेवा आश्रम एवं अभिलाषा की महत्वपूर्ण भूमिका
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झारखंड (Jharkhand) अंसगठित कर्मकार सामाजिक कल्याण बोर्ड के तहत श्रम अधीक्षक हरेन्द्र सिंह (Harendra singh) के नेतृत्व में 24 दिसंबर को चास नगर निगम वार्ड 7 में श्रम विभाग के द्वारा पैंट, शर्ट एवं साड़ी वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 निबंधित महिला-पुरुष श्रमिकों के बीच पैंट शर्ट एवं साड़ी योजना के तहत वस्त्र वितरण किया गया।
शिविर के दौरान श्रम अधीक्षक हरेन्द्र सिंह ने झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक योजना की पूरी जानकारी लोगो को दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को जो लाभ दिए जा रहे हैं। चाहे उनकी पढ़ाई हो या उनकी शादी तक जो लाभ दी जा रही है वह बहुत सराहनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रगति सेवा आश्रम संस्था एवं अभिलाषा संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जो मजदूरों के निबंधन में सहयोग दिया। एक दिवसीय शिविर में एक सौ के लगभग छात्रवृत्ति के फॉर्म तथा दो सौ के लगभग साइकिल के लिए फॉर्म उक्त दोनों संस्थाओ के द्वारा भराया गया। साथ ही ऑनलाइन निबंधन के भी फॉर्म भरे गए। शिविर के दौरान श्रमिक मित्र प्रबोध, शत्रुघ्न प्रसाद की भी भूमिका रही। मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद नमिता देवी, पूर्व पार्षद सुनील कुमार महतो, मंजू डाली आदि लोग उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply