Advertisement

स्वास्थ्य विभाग ने खुटरी पंचायत में किया मच्छरदानी का वितरण

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। कोरोना महामारी और मच्छरों के काटने से होने वाले बीमारी से बचने के लिए बोकारो जिला (Bokaro district) स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रत्येक प्रखंड के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (Government health center) के द्वारा प्रत्येक पंचायत मे मच्छरदानी वितरण के लिए दिया गया।
मच्छरदानी वितरण को लेकर 22 दिसंबर को खुटरी के मुखिया लीलावती ने अपने पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में रेफरल अस्पताल जैनामोड़ के प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार द्वारा दी गई लगभग 1000 मच्छरदानी का वितरण किया। मौके पर मुखिया लीलावती ने कहा कि अभी ठंड के मौसम में जरीडीह बीडीओ द्वारा जल्द ही कंबल का वितरण किया जाना है। मुखिया के अनुसार हमारा पंचायत आदिवासी बहुल क्षेत्र है। जिसके कारण यहां गरीबों की संख्या ज्यादा है। अब उनको मच्छर के काटने का डर नहीं होगा तथा इसके काटने पर जो बीमारी होती है उससे वे मुक्त रहेंगे। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सूरजन मरांडी के साथ दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *