Advertisement

आद्रा मंडल प्रबंधक ने बोकारो स्टेशन में किया चालक शेड का उद्घाटन

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार (Railway manager Navin kumar) ने गत 19 दिसंबर को बोकारो रेलवे स्टेशन के अंतर्गत रेल चालक दल को ठहराने के लिए बनाये गये शेड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीआरएम ने डीजल सेड व् इलेक्ट्रिक सेड का भी उद्घाटन किया।
बोकारो रेलवे स्टेशन दौरे के क्रम में डीआरएम ने अन्य जगहों का निरीक्षण कर उपस्थित स्टेशन प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने रेलवे कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके काम करने व् शिफ्ट की जानकारी ली। इस अवसर पर बोकारो रेलवे पीसीआई राहुल गौतम भी साथ थे। आद्रा मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार के आगमन पर बोकारो रेलवे स्टेशन के प्रबंधक सह सहायक मंडल रेल प्रबंधक(एआरएम) प्रशांत प्रसाद, सीनियर डीई बोकारो विनोद कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *