विस्थापितों के जीवन स्तर सुधारने हेतु सीसीएल प्रबंधन जमीनी स्तर पर करें कार्य-उपायुक्त
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। विस्थापन नीति को लेकर उपायुक्त (Deputy commissioner)राजेश सिंह (Rajesh singh) द्वारा 18 दिसंबर को सीसीएल प्रबंधन तथा बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि बोकारो जिला के बेरमो तथा अन्य प्रखंडों में सीसीएल तथा अन्य केंद्रीय उपक्रमों को स्थापित करने में विस्थापितों ने अपनी जमीन दी है। अतः विस्थापितों के विकास तथा उनके जीवन स्तर को सुधारने हेतु राज्य सरकार तथा केंद्रीय उपक्रमों को मिलकर कार्य करना होगा। ताकि इन पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों का बेहतर तरीके से विकास किया जा सके।
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि केंद्रीय उपक्रमों को विस्थापितों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हीं की जमीन पर सीसीएल जैसी केंद्रीय उपक्रम विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकी है। अतः यह आवश्यक है कि यहां के क्षेत्रों के विकास हेतु सीसीएल प्रबंधन गंभीरता से विचार विमर्श करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर सीसीएल प्रबंधन गंभीरता से विचार विमर्श करते हुए राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के अंतर्गत जो भी योजनाएं हैं उनके लिए स्थानीय ग्रामीण तथा आसपास के लोगों को एनओसी प्रदान करने की दिशा में कार्रवाई करें। ताकि यहां के लोगों को आधारभूत संरचनाओं के साथ-साथ विकास की कड़ी से जोड़ा जा सके। समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अंनत कुमार, अंचल अधिकारी बेरमो, चंद्रपुरा, जरीडीह तथा सीसीएल के तीनों क्षेत्रों धोरी,कथारा तथा बी. एंड के. के जीएम उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply