Advertisement

वाजिदपुर में किसान चौपाल का आयोजन

मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड (Tajpur block) क्षेत्र के मुरादपुर मंगरा पंचायत अंतर्गत वाजिदपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर बीते 17 दिसंबर को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पैक्स अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किया।

जिला कृषि पदाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किसान चौपाल पंचायत में कृषि समन्वयक सुजीत कुमार वर्मा ने कृषि विभाग के द्वारा चल रही योजना, कृषि यंत्रीकरण, धातु कोठीला, कृषि इनपुट, फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर विस्तृत चर्चा किया। साथ हीं कृषि समन्वयक निपेंद्र शर्मा ने जैविक खेती के बारे में वर्मी कम्पोष्ट उत्पादन वर्मी वास जीवामृत फसल उत्पादन के साथ-साथ भूमि प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। सहायक तकनीकी प्रबंधक मारुति नंदन शुक्ला ने प्रगतिशील किसानों के लिए किसान पुरस्कार योजना के बारे में बताया। जिसमें किसानों को किसान पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाएगा। प्रखंड स्तर पर किसानश्री, जिला स्तर पर किसान गौरव, राज्य स्तर पर किसान श्रेष्ठ अलग-अलग क्षेत्रों में गेहूं, आलू, पशुपालन में गाय पालन में दिया जाता है। उन्होंने साथी कृषक समूह किसानों के प्रशिक्षण परिभ्रमण बिहार कौशल विकास मिशन पर विस्तृत जानकारी दिए। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार, कृषि समन्वयक हरिदर्शन चौधरी, अनिल कुमार राय, अमरेंद्र कुमार राय, कृष्ण कुमार, किसान सलाहकार महेश कुमार, संजीत कुमार, प्रगतिशील किसान राजेंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, सुधीर कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *