मांग पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन-सुरेन्द्र प्रसाद सिंह
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर पंचायत केेेेेे वार्ड-5 स्थित पांडे पोखर उड़ाही में 9 लाख रूपये फर्जीवाड़ा पर एफआईआर दर्ज करने, राशि उठाव के बाबजूद अधूरा पड़ा नलजल योजना को पूरा कर जलापूर्ति शुरू करने, दाखिल- खारिज, एलपीसी बनाने में घूस लेने पर रोक लगाने, भूमिहीन को वास की जमीन देने एवं बसे को पर्चा देने, सब्जीमंडी में शौचालय, शेड, बैंक, गार्ड देने, पंचायत समिति फंड से विकास कार्य करने, बकाया शौचालय, आवास, कन्या विवाह, पेंशन राशि देने, बकाया चुनाव कार्य राशि रसोईया, सेविका, सहायिका को देने, मोतीपुर वार्ड-10 में जर्जर सड़क बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर को भाकपा माले के बैनर तले ताजपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन एवं नारेबाजी के बाद माले कार्यकर्ता झंडे, बैनर लेकर अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन पर बैठ गये।
मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह (Surendra prasad singh) ने किया। इस अवसर पर माले नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, घर्मेंद्र पासवान, मनोज साह, जीतेंद्र सहनी, संजय शर्मा, आशिफ होदा, मो. चांद, मो. सदीक, मो. सज्जाद, मो. शेरू, नौशाद तौहिदी, अरशद कमाल बबलू, राजदेव प्रसाद सिंह, राशिद अनवर, संतोष कुमार, सरवर वसीम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ, सीओ, सीआई, मनरेगा पीओ आदि को आड़े हाथों लेते हुए जन समस्याओं के समाधान के प्रति तत्पर रहने की चेतावनी दी।
माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर पंचायत के पानी भरा पांडे पोखर उड़ाही के नाम पर स्थानीय मुखिया जवाहर साह द्वारा पीओ आदि के मिलीभगत से 9 लाख रूपये फर्जीवाड़ा कर लिया गया। इस आशय का लिखित शिकायती आवेदन बीडीओ, डीडीसी, सीओ आदि को दिया गया लेकिन इस पर कोई कारबाई नहीं की गई है। मजबूर होकर माले को घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन पर बैठना पड़ा है। मांग पूरा होने तक अनवरत आंदोलन चलाते रहने की माले नेता सिंह ने उपस्थित जन समूह के समक्ष घोषणा किया।
![]()












Leave a Reply