Advertisement

बढ़ते हॉर्स फायरिंग के बावजूद कार्रवाई सिफ़र

ताजा उदाहरण पूर्व जिला परिषद सदस्य की हॉर्स फायरिंग मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। इन दिनों केवल समस्तीपुर जिला (Samastipur district) ही नही बल्कि बिहार में हॉर्स फायरिंग की घटना आम हो गया है। कई जगहों पर फायरिंग में मौते भी हो चुकी है। पुलिस-प्रशासन (Police administration) उस पर अंकुश लगाने में असमर्थ दिख रही है।.                                                              समस्तीपुर जिला को ही ले तो जिले में यूं तो हर बारात में हॉर्स फायरिंग हो रहा है। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। इसके बाद भी उस पर कोई करवाई नही हो पाया है। बीते माह नवंबर के 21 तारीख को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हॉर्स फायरिंग हुई थी। 24 को मोहिउद्दीन नगर में शादी समारोह में हॉर्स फायरिंग का शिकार नर्तकी बनी थी। बाबजूद इसके जिले में हॉर्स फायरिंग करने वालो पर किसी तरह की करवाई नही किया गया। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। जहां देख सकते है कि विवाह पंडाल में खुले आम फायरिंग की जा रही है। हो भी क्यो ना। बन्दूक चलाने वाले रसूखदार जो ठहरे। जी हां ये है शम्भूपत्ति निवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता अनुपम कुमार उर्फ हीरा सिंह। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर पुलिस कितनी सख्त कदम उठाती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में सिमट कर रह जाती है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *