
सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में पलानी स्थित ओएनजीसी प्रतिष्ठान में 15 दिसंबर को सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी कमांडर (Company comandar), मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे।
पलानी स्थित ओएनजीसी प्रतिष्ठान में 15 दिसंबर को सुरक्षा जागरूकता का आयोजन हुआ। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि कंपनी कमांडर विनीत बेक, मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी आर जी सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कंपनी कमांडर ने सुरक्षा संबंधित बातों को गृह रक्षकों को बताया। सुरक्षा पदाधिकारी सिंह ने अपने संबोधन में कहा की गृह रक्षकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। रक्षकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि 13 दिसंबर 2008 को देश के संसद भवन में आतंकियों द्वारा किये गये हमलों में जवानों की जाने चली गई थी। उन्हीं जवानों की याद में प्रति वर्ष 13 से 19 दिसंबर तक ओएनजीसी द्वारा सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। कार्यक्रम में ओएनजीसी गोमियां प्रखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों के जवान शामिल थे। समारोह का संचालन सुरक्षा पदाधिकारी ललित कांडुलना एवं धन्यवाद ज्ञापन ओएनजीसी के सुरक्षा पदाधिकारी जनार्दन महतो ने की।
मौके पर राजेश कुमार रवि, खिरोधर यादव, साजिद अख्तर, आकाश कुमार पासवान, विशेश्वर राम, धनेश्वर महतो, कमल करमाली, मंगलू केवट, सहदेव तुरी, विनय कुमार, नारायण जागो महतो, दिलेश्वर करमाली, लोकेश कुमार सहित भारी संख्या में जवान उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply