प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट गोल्डेन जुबिली मैदान (Tenu ghat golden jubilee plain) में चल रहे पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 के रोमांचक मैच में 15 दिसंबर को बालूडीह की टीम ने खेतको टीम को तीन विकेट से हराया। मेन ऑफ द मैच बालुडीह के हरफनमौला खिलाड़ी पिन्टू कुमार रहे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए खेतको की टीम ने 15 ओवर में जानु के 30 गेंदों पर 49 रन एवं परवेज के 20 गेंदों पर 40 रनों के बाद 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। वहीं बालूडीह के विजय कुमार ने 4 विकेट लिए। बालूडीह की टीम ने पिंटू कुमार के 20 गेंदों पर 36 रन एवं मस्तगुल के 24 गेंदों पर 33 रनों के बाद 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैच में घातक गेंदबाजी के लिए पिंटू कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका दीपक यादव एवं हर्षित आर्यन, कमेंटेटर की भूमिका शिवम कटरीयार, क्रिस झा, भोलू कुमार एवं स्कोरर की भूमिका में सौरभ सिंह एवं रिशु कुमार ने निभाई। इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी बात यह रही कि टूर्नामेंट के आयोजको द्वारा मैच का सीधा प्रसारण मोबाईल पर भी देखने का प्रबंध किया गया था।
![]()












Leave a Reply