दुग्ध उत्पादकों को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता-उपायुक्त
एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)। देवघर जिला उपायुक्त (Deoghar district deputy commissioner) मंजूनाथ भजंत्री ने 15 दिसंबर को जिले के सारठ प्रखंड (Sarath block)अन्तर्गत निर्माणाधीन दुग्ध उत्पादक प्लांट (मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट) का निरीक्षण कर चल रहे कार्याें की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने गोपीबांध स्थित 50 हजार लीटर क्षमता वाले दुग्ध प्लांट के कार्यों को गुणवतापूर्ण तरीके से तय समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ हीं उन्होंने परिसर के अंदर सौंदर्यीकरण कार्यों के अलावा हरा-भरा रखने के उद्देश्य से फलदार पेड़-पौधे लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के क्रम मे उपायुक्त भजंत्री निर्माणाधीन प्लांट के अंदर चल रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने प्लांट के यूनिट हेड मिलन मिश्रा को सख्त शब्दों में निदेशित किया कि सभी कार्यों को तय समय पर पूर्ण करते हुए कार्यों की वस्तुस्थिति से उपायुक्त कार्यालय को अवगत करायें।
निरीक्षण के क्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री का प्रयास है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके। मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट बन जाने से सारठ प्रखंड के साथ-साथ आस पास के क्षेत्रों के वैसे लोग जो दुग्ध उत्पादन कार्य से जुड़े हुए हैं, उन्हें इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही हजारों किसान दूध व्यवसाय से सीधे जुड़ जायेंगे। यहां से दूध, दही, पनीर, लस्सी, छाछ, आईसक्रीम का प्रोडेक्शन होगा जो बाजार मे बिकेगा।
उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने सारठ प्रखंड अंतर्गत प्रस्तवित उच्च विद्यालय गोपीबांध का निरीक्षण कर स्कूल परिसर में बच्चों को मिलने वाली व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि चल रहे योजनाओं का स्थल निरीक्षण समय-समय पर करते रहें। साथ ही योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता के साथ लोगों को मिले इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। उपायुक्त के दौरे के क्रम में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर योगेन्द्र प्रसाद, प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा, प्रशिक्षु आईपीएस कपिल, डीआरडीए निदेशक नयन तारा कैरकेट्टा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा विशालदीप खलखो, पंचायत राज पदाधिकारी परमेश्वर मुण्डा, जिला कल्याण पदाधिकारी मीनाक्षी भगत, मेधा डायरी के वरीय अधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply