Advertisement

आईटी सहायक व कार्यपालक सहायक के स्थानांतरण पर विदाई समारोह

मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में हसनपुर प्रखंड (Hasanpur block) के आरटीपीएस में कार्यरत आईटी सहायक व कार्यपालक सहायक के स्थानांतरण के बाद 10 दिसंबर की शाम में उन्हें विदाई दी गई व सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनियालाल यादव व अधिकारी आनंद चंद्र झा ने स्थान्तरित आईटी सहायक अजय कुमार, कार्यपालक सहायक सन्नी कुमार, आसिफ रजा खान, राहुल कुमार कुंवर, दिलीप कुमार के कार्य की सराहना करते हुए नव पदस्थापित स्थान पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।
बता दें कि आईटी सहायक अजय कुमार व कार्यपालक सहायक सन्नी कुमार का स्थानांतरण वारिसनगर, राहुल कुमार कुंवर का स्थानांतरण शिवाजीनगर, आसिफ रजा खान का स्थानांतरण विभूतिपुर, दिलीप कुमार का स्थानांतरण सिंधिया में किया गया। मौके पर बीडीओ दुनियलाल यादव, सीओ आनंद चंद्र झा, आईटी सहायक अजय कुमार, कार्यपालक सहायक सन्नी कुमार, आसिफ रजा खान, दिलीप कुमार, राहुल कुमार कुंवर, विनोद कुमार, राम कुमार मेहता, राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *