Advertisement

दादासाहेब फालके अवॉर्ड में झारखंड की अंकिता बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर अवार्ड जीती

एस.पी.सक्सेना/धनबाद(झारखंड)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 5 दिसंबर को हुए फिल्म इंडस्ट्री (Film industry) का सबसे बड़ा अवार्ड शो लीजेंड दादासाहेब फालके अवॉर्ड 2020 में झारखंड के धनबाद जिला (Dhanabad district of jharkhand) के हद में केन्दुआ निवासी अंकिता सिन्हा ने बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर अवार्ड जीते।
उनके बड़े भाई आशीष सिन्हा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अंकिता ने धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता, बेपनाह इश्क शक्ति अस्तित्व के एहसास की, जात ना पूछो प्रेम की, क्राइम पेट्रोल, नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी… आदि कई टीवी शो में कॉस्टयूम डिजाइनर एवं एक्ट्रेस की भूमिका में भी दिखी है। आशीष सिन्हा धनबाद जिला के प्रतिष्ठित निजी शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहन निरंतर 3 वर्षों से कड़ी मेहनत एवं लगन से काम किया। पूरे परिवार में हर्ष का वातावरण है। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड को जीत कर उनकी बहन ने धनबाद ही नहीं पूरे झारखंड का नाम को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा की इस कामयाबी के पीछे माता पिता एवं गुरु हैं जो समय समय पर मेरी बहन को मार्गदर्शन करते रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *