Advertisement

पंचायत स्तरीय क्रिकेट में कबीर एकादश तीन विकेट से जीता

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट (Tenughat) गोल्डेन जुबिली मैदान (Golden Jubilee Plain) में चल रहे पंचायत स्तरीय 15 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 के रोमांचक मैच में 6 दिसंबर को कबीर एकादश तेनुघाट की टीम ने पिट्स मॉडर्न गोमियां की टीम को तीन विकेट से हराकर विजय प्राप्त किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पिट्स गोमियां की टीम ने 14.4 ओवर में सचिन के ताबड़तोड़ 50 रनों के बाद भी सिर्फ 93 रन पर ऑल आउट हो गई। वहीं तेनुघाट के राजू ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। मिली लक्ष्य 94 रन का पीछा करते हुए तेनुघाट की टीम रिशु के 22, दीपक एवं राजू के 20-20 रनों के बदौलत 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर जीत हासिल किया। तेनुघाट के राजू को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। अंपायर की भूमिका में दीपक यादव, कमेंटेटर की भूमिका में शिवम कटरीयार, क्रिस झा, स्कोरर की भूमिका में अनुभव झा, सौरभ सिंह एव रितिक कुमार ने निभाई। मैच के सफल संचालन में आर्यन राज, पीयूष सिन्हा, तुलसी प्रजापति, कौस्तुभ कृष, अभिनीत नन्दन, अनिकेत नन्दन, दीपक कुमार, वीराट राज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *