रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। श्रीअय्यप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो में 28 नवंबर को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नई रणनीतियों और प्रभावी कक्षा प्रबंधन की जानकारी देना था।
आधुनिक शिक्षण पद्धति और कक्षा प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला में तीन विशेषज्ञों ने अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया। धनबाद के झारखंड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत सेन ने खेल आधारित शिक्षा और नई शिक्षण तकनीकों पर प्रकाश डाला। वहीं, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के शिक्षाविद् कृष्ण अग्रवाल ने छात्रों के सर्वांगीण विकास और भविष्य के करियर में सामान्य ज्ञान की उपयोगिता बताई।
कार्यशाला में कोलकाता की शिक्षाविद् गीता चक्रवर्ती ने इंटरैक्टिव शिक्षण विधियों और कक्षा प्रबंधन के प्रभावी तरीके साझा किए। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को पढ़ाई को रोचक, संवादात्मक और छात्र केंद्रित बनाने के लिए प्रेरित किया।
अयप्पा स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष पी. राजगोपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना की। डॉ एस.एस. महापात्रा ने कार्यक्रम का समन्वय किया। उप-प्रधानाचार्य सुरेश बाबू और राजलक्ष्मी ने भी शिक्षकों की भागीदारी की प्रशंसा की।
![]()













Leave a Reply