प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत 28 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल फेज टू स्थित बेटगे पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग की ओर से जागरूकता व प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अग्निशमन पदाधिकारी तेनुघाट अखिलेश्वर पासवान, प्रधान अग्निशमक दीनानाथ शुक्ला और आरक्षी कैलाश दास ने विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी। मौके पर अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद सबसे पहले डायल-112 पर सूचना दें।

डायल-112 पर सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचना मिल जाएगी और फायर टेंडर भेजकर आग पर काबू पाया जा सकेगा। इसके बाद कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के कर्मचारियों ने भी स्वयं एक्सटिंग्विशर चलाकर आग बुझाने का अभ्यास किया। उक्त जानकारी अग्निशमन पदाधिकारी अखिलेश्वर पासवान ने दी।
![]()













Leave a Reply