Advertisement

मुखिया ने किया महिला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiya block)  के हद में साड़म पश्चिमी पंचायत के मुखिया शोभा देवी (Sobha devi) ने 4 दिसंबर को महिलाओं के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएँ उपस्थित थी।
जानकारी के अनुसार साड़म में जन शिक्षण संस्थान बोकारो की ओर से महिलाओं को अगरबत्ती एवं मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन स्थानीय मुखिया शोभा देवी ने किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ऐसी नीतियों की बहुत जरूरत है, ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सके। मुखिया ने कहा कि वह हमेशा महिलाओं के सुख-दुख में खड़ी रहेंगी। उनसे जो भी मदद की आवश्यकता होगी, इसके लिए वह हमेशा तैयार रहेगी। मौके पर संस्थान के रुपेश सरकार, अरुण तिवारी, सुशीला देवी, लक्ष्मी देवी, सोनी देवी, सुगिया देवी, पार्वती देवी, बिंद्रा देवी एवं अनेकों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *