Advertisement

बगोदर पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर पुलिस ने 3 दिसंबर को दो अलग अलग कांडो के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस गिरफ्त में आये दोनों अभियुक्तों को जेल की सलाखों में भेज दिया गया है।
इस सबंध में बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बगोदर थाना कांड क्रमांक-22/2O के प्राथमिक अभियुक्त गिरधारी प्रसाद पिता करम महतो को अटका अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया जबकि दुसरा कांड क्रमांक-89/2O के प्राथमिक अभियुक्त होरिल मंडल पिता डुगलाल मंडल पंचायत कोल्हू हरी थाना झरिया जिला धनबाद निवासी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *