प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो रेलवे स्टेशन स्थित सिंह नगर रैन बसेरा में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बीते 18-19 नवंबर की रात्रि की बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि आरोपी पति टिकला पासी गिरिडीह जिला के हद में ताराटांड़ का रहने वाला है। वारदात के बाद से वह घटनास्थल से फरार है। वही मृतका का मासूम बच्चा भी लापता बताया जा रहा है। अनहोनी की आशंका से परिजनों में चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना पाकर बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर नित्यानंद महतो दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया गया है।
![]()













Leave a Reply