रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के चौड़ा रहिवासी एवं भाई समान मित्र पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्रीकांत सोरेन के पिता के श्राद्धकर्म में समाजसेवी ज्ञानेश जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर समाजसेवी ज्ञानेश ने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। उनका साया सिर से उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि किसी अपने को खोने का दु:ख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दिवंगत की यादें, उनके संस्कार और उनके द्वारा दिए गए जीवन के मूल्य हमेशा परिवार एवं समाज के बीच जीवित रहते हैं।
उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम सभी की जिम्मेदारी है कि शोकाकुल परिवार के साथ खड़े रहें और उन्हें संबल प्रदान करें। श्रीकांत सोरेन उनके भाई समान मित्र हैं। उनके परिवार पर आए इस दु:ख से वे भी मर्माहत हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार के सभी सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जायसवाल ने कहा कि जीवन नश्वर है, लेकिन मनुष्य के अच्छे कर्म, व्यवहार और संस्कार हमेशा याद किए जाते हैं। इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। इस दौरान उपस्थित रहिवासियों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
![]()













Leave a Reply