Advertisement

विश्व मधुमेह दिवस पर धनबाद क्लब में फिल्म शोले के तर्ज़ पर नाट्य

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर 12 नवंबर को धनबाद कल्ब में डॉक्टरों द्वारा आयोजित मधुमेह जागरुकता संगोष्ठी एवं फिल्म शोले के तर्ज़ पर बसंती से बीरु की शादी के लिए नाट्य के माध्यम से मौसी ने साफ इंकार यह कहते कर दिया की लड़का खानदानी हो और मधुमेह जैसे बीमारी से ग्रस्ति न हो। उपस्थित श्रतोओ ने इसका जमकर लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में डॉ अजय पटवारी, डॉ सीमा पटवारी, डॉ यू के ओझा, डॉ इकबाल नासीर, डॉ लीना सिंह, डॉ वी के सिन्हा, डॉ बी के सिंह, डॉ बी एन सिंहा, डॉ भगनानीया, डॉ यू एल विश्वकर्मा, डॉ विक्षित, डॉ जी चटर्जी, डॉ पुष्पल, डॉ मेजर चंदन, डॉ तनुश्री, डॉ वी के पांडेय, डॉ एन के सिंह आदि कई गणमान्य जनों ने अपने विचार व्यक्त किए। ज्ञात हो कि आगामी 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर धनबाद में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पिछले दो दिनों से डॉक्टरों द्वारा भिन्न-भिन्न तरह के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *