रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-6/सी में काली पूजा के भव्य आयोजन को लेकर आजाद हिंद क्लब की ओर से 2 नवंबर को भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ किया गया।
जानकारी के अनुसार क्लब की ओर से इस वर्ष काली पूजा के अवसर पर भव्य पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सदस्यों एवं स्थानीय रहिवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
भूमि पूजन के अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि काली पूजा आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सभी सदस्य मिलकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय रहिवासियों से पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
भूमि पूजन के अवसर पर समाजसेवी देवेंद्र यादव, फूलन कुमार, चंदन कुमार, रणधीर कुमार, सूर्या कुमार सिन्हा, माधवी कुमार, प्रशांत कुमार, अमन प्रकाश, मनोज कुमार, अमित आनंद, अमन मिश्रा, अमित मिश्रा, बंटी कुमार सहित क्लब के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply