रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह एवं पेटरवार थाना क्षेत्र में कथित गौ तस्करी का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि क्षेत्र में गौ तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है और कथित तौर पर पुलिस संरक्षण में अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। तस्करी से जुड़ी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का भी दावा किया गया है।
मामले को लेकर चंदन कुमार मिश्रा ने मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार को लिखित आवेदन सौंपकर जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला के हद में जरीडीह क्षेत्र गौ तस्करी का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गयी है।
इधर आवेदन मिलने के बाद मुख्यालय डीएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, हालांकि उन्होंने मीडिया को बयान देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि पूर्व में भी अवैध गतिविधियों को लेकर जरीडीह पुलिस सुर्खियों में रही है। अब स्थानीय रहिवासियों की नजर पुलिस की जांच और कार्रवाई पर टिकी है।
![]()













Leave a Reply