रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 2 नवंबर को जिला के हद में कसमार प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्यों, बीडीओ, सीओ एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की।
इस अवसर पर डीसी ने बीडीओ को प्रखंड प्रमुख के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रत्येक माह कम से कम दो बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी तालमेल से क्षेत्र के विकास को नई गति दे सकते हैं। बैठके एजेंडावार और व्यावहारिक हों तथा आमजनों की समस्याओं और विकास कार्यों पर विशेष चर्चा हो।
उन्होंने प्रत्येक माह विधायक सह मंत्री को भी विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के सभी प्रखंड प्रमुखों और बीडीओ की संयुक्त बैठक आयोजित करने को कहा। साथ हीं कहा कि सामूहिक प्रयास से कसमार को पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी पहचान दिलानी है। यहां की प्राकृतिक एवं पर्यटन संभावनाओं को विकसित कर कश्मीर की तरह आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।
![]()













Leave a Reply