Advertisement

गम्हरिया कांड के खिलाफ भाजपा द्वारा रितुडीह हाइवे के समीप सीएम का पुतला दहन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में रितुडीह हाइवे के समीप माराफारी मंडल भाजपा द्वारा 2 नवंबर को सरायकेला के गम्हरिया थाना में महिला का पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य वीरभद्र प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री रामलाल सोरेन शामिल थे।

पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा माराफारी मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू ने कहा कि हेमंत राज में राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो गया है। कहा कि जब राज्य के पुलिस थाना में महिला का पुलिसकर्मी द्वारा ही दुष्कर्म किया जाए, उस राज्य में आमजनों खासकर महिला कैसे सुरक्षित रहेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय चौबे, सांसद प्रतिनिधि श्याम गुप्ता, डॉ अशोक कुमार, शिव कुमार पांडेय, राधा देवी, रामविनय कुमार, देवला टुडू, रामाधार सिंह यादव, कल्याणी देवी, ज्ञानेश्वर प्रसाद गुड्डू, मनोज वर्मा, अरुण कुमार, राजीव कुमार, मीना सिंह, गणेश सिंह, संतोष वर्मा, शिवकुमार जायसवाल, विक्की सरदार, रामविलास सिंह, रमन कुमार, रोहन सिंह, संतोष साह, मुन्ना कुमार, अनिल गोराई, जग्गू साह, कृष्णा हरिजन समेत दर्जनों भाजपाई एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *