Advertisement

दर्दनाक सड़क हादसा: बालू लदे ट्रैक्टर व् ऑटो में टक्कर, 13 वर्षीय किशोर की मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर दोंदलो तीन माइल के समीप 2 नवंबर को एक दर्दनाक सड़क हादसा की सूचना है।

बताया जाता है कि बालू लदे ट्रैक्टर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 13 वर्षीय किशोर मोहित कुमार की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान दोंदलो रहिवासी अजय कुमार दास के पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गयी है। वहीं, घायलों में खम्भरा रहिवासी रोहित दास की पत्नी अनिता देवी तथा तुलसी पासवान की 22 वर्षीय पुत्री रीना देवी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही घायलों को बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, मुखिया तुलसी कुमार महतो सहित सामाजिक कार्यकर्ता भी ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दु:ख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने की अपील की। इधर, किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजन बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां परिजनों के पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *